पेट की आंतों को साफ करने के लिए क्या करें?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Feb 2023 : 15:42

आंतों को साफ रखने में बेहद कारगर हैं यह घरेलू उपाय, पाचन की समस्या होगी दूर :-

पानी में नमक मिलाकर पीने से लाभ
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कब्ज और पेट संबंधी समस्याओं के शिकार लोगों को आंतों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्कता है। ऐसे लोगों के लिए पानी में नमक डाल कर पीने से लाभ मिल सकता है। साल 2010 के एक अध्ययन से पता चला है कि कुछ योग मुद्राओं के साथ यदि पानी में नमक मिलाकर पिया जाए तो इससे आंतों की सफाई आसानी से की जा सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह खाने से पहले दो चम्मच नमक को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं, यह लाभदायक हो सकता है।

सब्जियों के जूस हैं फायदेमंद
सब्जियों के जूस को कोलन क्लीनर माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सब्जियों के जूस में फाइबर और पोषक तत्व होते हैं जो पाचन को लाभ पहुंचाते हैं। इसके अलावा वे शरीर को हाइड्रेट करने में भी सहायक होते हैं। साल 2015 के एक अध्ययन में पाया गया कि विटामिन सी बृहदान्त्र को साफ करने में मदद कर सकता है। जूस के मिश्रण में मिलाए जाने वाले बहुत सारे फलों और सब्जियों में विटामिन सी पाया जाता है।

हर्बल टी है बेहद फायदेमंद
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हर्बल टी, कोलन की साफ-सफाई में सबसे सहायक हो सकती है। साइलियम, एलोवेरा, मार्शमैलो रूट आदि में लैक्सेटिव की मात्रा अच्छी पाई जाती है, जो कब्ज में मदद करने के साथ आंतों को साफ करने में सहायक हो सकती है। हालांकि यदि आप पहले से कोई दवा कर रहे हैं तो इन जड़ी बूटियों का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लें।

फाइबर वाले फल और सब्जियों के जूस का सेवन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को पेट से संबंधित समस्या है, उन्हें आंतो की सफाई के लिए उन फलों या सब्जियों के जूस का सेवन अधिक करना चाहिए जो फाइबर से भरपूर हो। सेब, केले, गाजर, ब्रोकली जैसे चीजों के सेवन और मिक्स वेजिटेबल जूस पीने से आंत साफ रहती है और पाचन में सुधार होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info